ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगालैंड विधानसभ चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेकानी को एनडीपीपी ने चुनावी मैदान में उतरा था। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी।

2 मार्च 2023, आज का राशिफल: मकर राशि वाले नए लोगों पर विश्वास करने से बचें, ऐसा रहेगा आपका दिन

नगालैंड में चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।


कौन हैं हेकानी?
48 साल की एनडीपीपी नेता हेकानी ने कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में परास्नातक किया था। हेकानी के पास 5.58 करोड़ की संपत्ति है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर 41.95 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज भी बताया है। हेकानी के चुनवी हलफनामे के मुताबिक, हेकानी और उनके पति के पास आधा दर्जन कारें हैं। इसकी कुल कीमत 1.32 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। हेकानी के पास टोयोटा इनोवा कार है। हलफनामे में उन्होंने अपने पति के पास पांच अलग-अलग कारें बताई हैं। 

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

मोटाहल्दू के हर्षित जोशी का कैंपस इंटरव्यू में हुआ सिलेक्शन, मिला 16.2 लाख का पैकेज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad