ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

“बिन्दुखत्ता के बोरिंग पट्टा गांव में एक किसान के खेत में मगरमच्छ प्रजाति का छोटा जीव आ गया, इससे आसपास रहने वाले लोगों ने भयभीत होकर तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को दी, इसके बाद कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बैगुल डाम में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां राजीव नगर प्रथम बोरिंग पट्टा गांव निवासी प्रताप राम के आंगन में प्रातः 6 बजे एक मगरमच्छ का बच्चा घूमता दिखाई दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना गौला रेंज के क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे वन आरक्षी नीरज रावत और हरीश शर्मा ने मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे गौलापार स्थित बैगुल डैम में छोड़ दिया, इधर ग्रामीणों ने घोड़ानाला क्षेत्र में पल रहे मगरमच्छों को यहां से हटाने की मांग की, उनका कहना है कि यह मगरमच्छ अब तक सैकड़ो पशुओं को निवाला बनाने के साथ-साथ कई आदमियों को भी अपना शिकार बन चुके हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad