खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में बीते गुरुवार को भड़की हिंसा में नगर निगम की कई सारी गाड़ियाें समेत अन्य कई वाहनों को उपद्रवियों जला दिया था।

इसमें चार जेसीबी मशीन, कई मालवाहक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। क्षतिग्रस्त वाहनों का आंकलन किया जा रहा है। इसकी वसूली दंगा प्रभावित क्षेत्र के लोगों से होगी। नगर निगम आज क्रेन के जरिए वहां से इन वाहनों को लाएगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी कार्रवाई, लालकुआं सहित 7 आदतन अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया नगर निगम का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी। आज शाम से उपद्रवियों को नोटिस जारी किया जा रहा है और सभी नुकसान की भरपाई उन्हीं से वसूल की जाएगी। वहीं दंगा प्रभावित क्षेत्र से लोगों के पलायन एवं उनके घरों में ताला लगने के सवाल पर नगर आयुक्त ने कहा पलायन जैसी कोई भी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, या लोग रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह आते जाते रहते हैं। ऐसे में वह लोग रोजगार के लिए दूसरी जगह जा सकते हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से प्रशासन के नियंत्रण में है। उपद्रवियों से सभी नुकसान की भरपाई की जाएगी।