ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में गुरुवार 27 मार्च को बड़ा हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने कार सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला. घायलों को रामनगर के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. दूसरे व्यक्ति का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, मुफ्त कोचिंग के लिए आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख; धामी कैबिनेट के 26 फैसलों पर लगी मुहर

मृतक का नाम भरत सिंह था, जिसका शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में घायल हुए पप्पू सैनी की भी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार लग रहा है. बाकी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

छोटे भाई भरत सिंह का एक्सीडेंट हो गया था छोई के आसपास. भरत सिंह सुबह सात बजे घर से निकले थे. हादसा कैसे हुआ ये पता नहीं चल पा रहा है. भरत सिंह ठेकेदारी का काम करते थे, इसीलिए अपने एक साथ एक लेवर को भी लेकर गए थे, वो भी इस हादसे में घायल हो गया. छोटे भाई भरत सिंह की इस हादसे में मौत हो गई.

-नरेंद्र सिंह, मृतक भरत सिंह का बड़ा भाई–

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad