खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता/लालकुआं : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए युवा और ऊर्जावान नेता देवेंद्र बिष्ट ‘देबू’ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सांसद अजय भट्ट ने सराहा: ‘जन-जन तक नीतियां पहुँचाने वाले नेता’

​देवेंद्र बिष्ट की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने कहा कि देबू भाई ने हमेशा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे सरकार की नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में और भी अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें -  🟢 बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने पर मंथन ☕ वन अधिकार समिति और पूर्व सैनिक संगठन ने किया “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम

अनुभव और कर्मठता का मिला प्रतिफल

​उल्लेखनीय है कि देवेंद्र सिंह बिष्ट इससे पूर्व ‘दिशा’ (DISHA) के डायरेक्टर और सांसद प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। एक निष्ठावान जन नेता के रूप में उनकी पहचान पार्टी के प्रति उनकी लंबी सेवा और संघर्ष का परिणाम है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हरिद्वार–ऋषिकेश में गंगा घाटों पर प्रवेश को लेकर सख्ती की तैयारी 🔴 भविष्य में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को अनुमति देने की व्यवस्था पर सरकार सक्रिय

बधाई देने वालों का लगा तांता

​देबू भाई के प्रदेश मंत्री बनने पर क्षेत्र के दिग्गज नेताओं ने खुशी जताई है। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ​विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का
  • ​सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा
  • ​भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, धन सिंह बिष्ट
  • ​व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ‘दानी’, भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सेतिया
  • ​अरुण वाल्मीकि, संजीव शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, संजय अरोड़ा, सोनू पांडे आदि।
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर शिकंजा 🔴 69 स्कूलों को नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम; ₹1 लाख जुर्माने की चेतावनी

‘संगठन के भरोसे पर उतरूंगा खरा’ – देबू भाई

​अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए देवेंद्र बिष्ट ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा लक्ष्य ओबीसी समाज को संगठित करना और पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाना है।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad