ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर वन अधिकार संगठन ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर विभिन्न मांगों के समाधान की गुहार लगाई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं, बच्चों के प्रमाण पत्रों में देरी और गौला नदी से हो रहे भू-कटाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल ने बिंदुखत्ता में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, गन्ना उत्पादकों को हल्द्वानी की सहकारी समिति से जोड़ने, बच्चों के जाति एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने तथा गौला नदी में तटबंध निर्माण की मांग रखी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर पहुंचा युवक, बुजुर्ग महिला के अकेलेपन की जुटाई जानकारी; अलमारी से सोने के गहने चोरी

किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

बिंदुखत्ता में खाद की कमी का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्दूचौड़ सहकारी समिति में क्षेत्र के किसानों के लिए अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही गन्ना किसानों को हल्द्वानी की सहकारी समिति से जोड़ने और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  BREAKING NEWS धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, बिंदुखत्ता के वन भूमि मामले में डी-नोटिफिकेशन को सैद्धांतिक मंजूरी

बच्चों के प्रमाण पत्रों में देरी पर जताई नाराजगी

जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा उठने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के प्रमाण पत्र किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि पटवारियों की हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अमीन से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था करने को कहा।

गौला नदी पर तटबंध निर्माण की मांग

गौला नदी के किनारे लगातार हो रहे भू-कटाव और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने नदी में तटबंध निर्माण की मांग भी उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी से लालकुआं की सियासत में हलचल, टिकट के दावेदारों की बढ़ी चुनौती

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। इस दौरान वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, अधिवक्ता बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट और गोविंद गिरी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।