ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल की नैना पीक पर ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह का 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। बेटे की तलाश में बिहार से नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। लंबा इंतजार और कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से परिवार की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगी हैं। बुधवार को भावुक पिता ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज और घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में माथा टेककर बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना की।

पंकज कुमार के मुताबिक, अर्णव के लापता होने के बाद से वह लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन 20 दिन गुजरने के बावजूद कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि वह हर दिन नई उम्मीद के साथ पुलिस के पास पहुंचते हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। बेटे की चिंता में पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें -  गैस सब्सिडी पाने के लिए बैंक खाते और एलपीजी आईडी की मैपिंग जरूरी, राजस्थान में नए नियम लागू

पुलिस की जांच पर पिता ने उठाए सवाल

लापता छात्र के पिता पहले भी पुलिस की जांच और खोजबीन की दिशा पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि मामले की शुरुआत से ही गंभीरता दिखाते हुए व्यापक स्तर पर तलाश और गहन जांच की जानी चाहिए थी। इतने दिन बीतने के बाद भी बेटे का कोई सुराग नहीं मिलना परिवार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने और अर्णव की जल्द तलाश करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 17 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लगातार भागदौड़ और निराशा के बीच बुधवार को पंकज कुमार कैंची धाम और घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज और गोल्ज्यू देवता के दरबार में प्रार्थना कर बेटे की सुरक्षित वापसी की कामना की। एक पिता की यह बेबसी और अपने बेटे को खोजने की उम्मीद अब पूरे परिवार के लिए भावुक कर देने वाला संघर्ष बन गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के एसटीएच में डीएम का औचक निरीक्षण, फटे बेड और गंदगी देख जताई नाराजगी; अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश

जानकारी देने वाले को 50 हजार, सकुशल लौटाने पर एक लाख का इनाम

अर्णव की तलाश में तेजी लाने के लिए पिता पंकज कुमार ने इनाम की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा है कि बेटे के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि अर्णव को सकुशल वापस लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

वहीं, इस मामले में एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि लापता छात्र की तलाश के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को अब भी अर्णव की सुरक्षित वापसी का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।