ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के वार्डों में फटे बेड, परिसर में गंदगी और रैन बसेरे की बदहाल स्थिति सामने आई। व्यवस्थाओं में खामियां देखकर जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

सर्जरी वार्ड में फटे बेड देखकर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सर्जरी वार्ड में मरीजों के इस्तेमाल के लिए रखे गए बेड फटे हुए मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को बेड की मरम्मत और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों को मिले नए SSP

बाहर से दवाइयां लिखने की शिकायत पर सख्त रुख

अस्पताल में उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए लिखे जाने की शिकायत भी निरीक्षण के दौरान सामने आई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड आज होगा पेश; घर-घर पहुंचाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

रैन बसेरे और सफाई व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और रैन बसेरे की खराब स्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  गैस सब्सिडी पाने के लिए बैंक खाते और एलपीजी आईडी की मैपिंग जरूरी, राजस्थान में नए नियम लागू

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही और अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।