ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन को लेकर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है।

इस फेरबदल में अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। वहीं, नैनीताल के मौजूदा एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  28 नवंबर को हल्द्वानी में जुटेंगे हजारों दुग्ध उत्पादक, नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन होगा आयोजित

ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में भी नई तैनाती

जारी आदेश के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर मणिकांत मिश्रा जिले के नए एसएसपी होंगे। वहीं, देवेंद्र पींचा को पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिहरी में भी पुलिस कप्तान बदल दिया गया है। यहां एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि उनके स्थान पर सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

शासनादेश के अनुसार, पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक और हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 17 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वहीं, अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक, संदीप पंवार को सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक तथा जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  गैस सब्सिडी पाने के लिए बैंक खाते और एलपीजी आईडी की मैपिंग जरूरी, राजस्थान में नए नियम लागू

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार संभालने का प्रमाणक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।