ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धर्म की आड़ में पाखंड करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत रामनगर में एक नशे की हालत में फर्जी साधु का भंडाफोड़ हुआ है।

भगवा वस्त्र और साधु का वेश धारण कर भीख मांगते हुए पकड़े गए इस व्यक्ति का नाम आसिफ रिज़बी है।मूल बाजार में संदिग्ध वेश में भीख मांगते हुए पकड़े गए आसिफ को स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

हिंदूवादी नेता राजू रावत ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।पुलिस उप निरीक्षक यूनुस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच की जा रही है कि क्या यह अकेला मामला है या कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी साधुओं और धर्म के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अब तक कई फर्जी बाबाओं का पर्दाफाश हो चुका है।उत्तराखंड पुलिस जनता से सतर्क रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने की अपील कर रही है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

ताकि धर्म की आड़ में होने वाला यह पाखंड पूरी तरह खत्म हो सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे देवभूमि की संस्कृति और आस्था की सुरक्षा का मामला बताया है और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।