खबर शेयर करें -

रामनगर: ईद के मौके पर जहां एक तरफ लोग खुशियों में मशगूल हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक परिवार के लिए आज का दिन शोक में बदल गया. जहां आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले एक किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई. जिससे परिवार में मातम पसर गया. बताया जा रहा है कि किशोर अपने कुछ साथियों के साथ नहाने गया था. तभी हादसे का शिकार हो गया.

ईद की नमाज अदा करने के बाद घूमने निकला था हसनैन: जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी आज 31 मार्च को आदर्श नगर कॉलोनी निवासी मुकीम अहमद रजा का बेटा हसनैन (उम्र 10 वर्ष) ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला. घूमते-फिरते वो रामनगर वन निगम के पास जंगल किनारे स्थित कोसी नदी पहुंच गए. जहां सभी दोस्त नदी में नहाने लगे. तभी अचानक से हसनैन गहरे पानी में बहकर डूबने लगा.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

हसनैन की डूबकर मौत: बताया जा रहा है कि जैसे ही वो डूबने लगा, उसके दोस्त घबरा गए और डरकर वहां से भाग गए. डर के मारे उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी. वहीं, मौके से गुजर रहे राहगीरों को इसका पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

कांस्टेबल विजेंद्र गौतम ने हसनैन को नदी से निकाला: वहीं, मौके पर पहुंची रामनगर कोतवाली के चीता मोबाइल में तैनात पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र गौतम ने बहादुरी दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और हसनैन को बाहर निकाला. इसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

ईद की खुशियां मातम में बदली: उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजन इस हादसे को लेकर पूरी तरह टूट चुके हैं. आसपास के लोग भी गमगीन हैं और सभी की आंखें नम हैं. फिलहाल, रामनगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad