ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कहते हैं, जिस काम में इंसान निपुण होता है, वही कभी-कभी उसकी जान ले लेता है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली की फिटिंग कर रहे एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी के पुटगांव निवासी 28 वर्षीय पंकज पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। बीते मंगलवार को वह घर पर बिजली फिटिंग का काम करने गया था। काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी (एसटीएच) अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के दौरान पंकज की हालत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग पंकज को मेहनती और मददगार स्वभाव का बताते हुए उसकी असमय मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।