ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

इनमें से एक बदमाश पांच हजार रुपये का इनामी है, उसपर 15 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। सूचना थी कि 12 साल से वांटेड बदमाश फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर देहरादून में है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

सुबह पुलिस ने बदमाशों को घेर दिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। इस दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली। जवाबी फायरिंग में फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो और एहसान के पैर में एक गोली लगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांस्टेबल समेत दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे बरामद हुए हैं। उनकी स्कॉर्पियो कार सीज कर दी गई है।

फैजान पर पूर्व में 5000 का ईनाम घोषित था। उसपर 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसपर दो वर्ष पूर्व सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने में मुकदमा चल रहा है। वो 2012 से वांटेड था। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी हुटाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad