खबर शेयर करें -

जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर कमर कस ली है। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू हो गई है।

इसके लिए रेलवे स्टेशन से वर्कशॉप से तिकोनिया चौराहे तक सड़क की पैमाइश की गई और अतिक्रमण चिन्हित किया गया। हालांकि कई व्यापारियों ने निजी भूमि का दावा किया है तो एक बार फिर से भूमि का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

बुधवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम, राजस्व, प्रशासन और लोनिवि की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन से रोडवेज से वर्कशॉप लाइन से तिकोनिया तक सड़क का सर्वे किया। इस दौरान सड़क से दोनों ओर 15-15 मीटर की पैमाइश की गई और अतिक्रमण चिन्हित किया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

अब इन अतिक्रमणकारियों को अगले दो दिनों में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के नोटिस थमाए जाएंगे। इस नोटिसों में 15 दिनों की मोहलत दी जाएगी और यदि वे स्वयं अतिक्रमण ध्वस्त  नहीं करते हैं तो उन्हें जबरन हटाया जाएगा। इस दौरान टीम ने सड़क के दोनों तरफ चौड़ीकरण की जद में आ रही 100 दुकानें चिन्हित की हैं जिन्हें नोटिस थमाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad