breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है।

तीन बच्चों की मां को ले भागा विशेष समुदाय का व्यक्ति, परिजनों ने कोतवाली पहुंच कार्रवाई की लगाई गुहार

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने धाम में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।

वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती है और उसे अंगूठी पहनाती है।

केदारनाथ के वरिष्ठ पुरोहित और बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर परंपराओं का निर्वहन बहुत जरूरी है। बता दें कि केदारनाथ में रील बनाने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस साल पहले ही गर्भ गृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad