खबर शेयर करें -

हाईवे पर रसियाबड़ में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौक़े पर मौत हो गई।

उत्तराखंड में नदियों के किनारे अतिक्रमण पर आज से चलेगा बुल्डोजर, प्रशासन के सख्त आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसियाबड में उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक सुशील कुमार पुत्र गोपाल सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी चिंगोरीखाल धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को टक्कर मार दी। युवक देहरादून से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही युवक रसियाबड़ पहुंचा नजीबाबाद की ओर से आ रही देहरादून डिपो की बस ने युवक को टक्कर मार दी।जिससे युवक हाईवे पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  🟥 हल्द्वानी: गौला पुल से लापता किशोर का शव बरामद, 13 घंटे बाद सर्च ऑपरेशन में मिला

इस हादसे में युवक की मौत हो गई। वही थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेजा गया, और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। अभी रोडवेज़ बस चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🟥 बदरीनाथ चढ़ावा जांच में बड़ा दायरा: 40 दिन की CCTV फुटेज खंगाल रही टीम, पहले की गणनाओं पर भी नजर

लालकुआं- पंजा लड़ना बॉडी बिल्डरों को पड़ा भारी, कुछ की हड्डियां तो कुछ की मांसपेशियां हुई क्षतिग्रस्त, जानिए पूरी खबर