खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हल्द्वानी से आई है. यहां एक पिता पर अपनी 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है. लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता काफी दिनों से नाबालिग के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. आरोपी पिता रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है.

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि उसका पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है. मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया, लेकिन बाप नहीं माना.

जब मां घर आई तो बेटी ने पूरी आपबीती बता दी. जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट करने लगा. बेटी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है. इसके बाद महिला ने तंग आकर पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराया है. कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है. आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad