ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए।

उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने दिया जवाब , पुरानी पेंशन लागू करनेपर सरकार ने किया साफ़ इनकार,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

10 लाख रूपए लेकर भागा ज्वेलर का नौकर, आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad