खबर शेयर करें -

देहरादून: ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज शाम को 72 सीढ़ी घाट के पास से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक की भाभी ने भी इसी घाट के पास से छलांग लगाई थी. बहरहाल पुलिस गंगा नदी में देवर-भाभी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें -  ​🚨 आज हल्द्वानी में सीएम धामी: डेमोग्राफी और अतिक्रमण पर सख्त संदेश! देखें वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में आज शाम करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और टहलने लगा. उसके कुछ देर बाद उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी. वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि घाट पर युवक की जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन मिला. जिससे युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग (ऋषिकेश) के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें -  🚨 BREAKING: उत्तराखंड में 15 दिसंबर से बढ़ेगी शराब की कीमतें! पव्वे पर ₹10, बोतल पर ₹40 और विदेशी शराब पर ₹100 तक महंगी 🍾💸

बता दें कि 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी. उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. बाद में महिला की पहचान सोनी उम्र 36 साल निवासी आमबाग के रूप में हुई थी. आज जिस युवक ने 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगाई है, वो सोनी का देवर है.

यह भी पढ़ें -  🐻 भालू हमलों पर बड़ी कार्रवाई! गंभीर घायलों को मिलेंगे 10 लाख तक, स्कूल टाइम बदलने की मांग — वन विभाग का बड़ा प्रस्ताव जारी 🚨🌲

प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सोनी की तलाश जारी थी, लेकिन आज शाम महिला के देवर ने भी गंगा नदी में छलांग लगा दी है. दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाभी और देवर ने गंगा नदी में छलांग क्यों लगाई. इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad