ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं के गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-50 पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में अहम पहल हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण से पहले व्यवहार्यता अध्ययन के लिए उत्तराखंड शासन ने 6.92 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। हालांकि, यह मंजूरी फिलहाल फ्लाईओवर निर्माण के लिए नहीं, बल्कि उसकी व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए दी गई है।

उत्तराखंड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 400/2025 के अंतर्गत जनपद नैनीताल के लालकुआं में गौला गेट रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-50 (स्पेशल) पर आरओबी निर्माण से संबंधित फिजिबिलिटी स्टडी को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक की मांग वाली याचिका दूसरी पीठ को भेजी

52.31 लाख के प्रस्ताव में से 6.92 लाख रुपये स्वीकृत

प्रस्तावित कार्य के लिए शासन को 52.31 लाख रुपये का आगणन उपलब्ध कराया गया था। परीक्षण के बाद शासन ने 6.92 लाख रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण मानते हुए स्वीकृति प्रदान की। प्रस्तावित परियोजना में करीब 180 मीटर लंबा रोड ओवर ब्रिज और 900 मीटर लंबी एप्रोच रोड का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी की अधिसूचना

शासनादेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रारंभिक तौर पर 10 हजार रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग के निवर्तन में रखे जाने का भी उल्लेख किया गया है। फिजिबिलिटी स्टडी के तहत प्रस्तावित पुल की तकनीकी और व्यावहारिक संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। इसके निष्कर्षों के आधार पर परियोजना की आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद

गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग लालकुआं के प्रमुख मार्गों में शामिल है। रेलवे फाटक बंद होने पर वाहनों की आवाजाही रुक जाती है, जिससे अक्सर यातायात प्रभावित होता है। इस मार्ग पर आरओबी का निर्माण होने से भविष्य में जाम की समस्या कम होने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं वीआईपी गेट के पास तेल टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

शासन से फिजिबिलिटी स्टडी को मंजूरी मिलने के बाद अब परियोजना के अगले चरण की राह खुलेगी। क्षेत्रवासियों की निगाहें अध्ययन पूरा होने, परियोजना की अंतिम लागत निर्धारित होने और फ्लाईओवर निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां मिलने पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।