ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। उत्तराखंड के लालकुआं में वीआईपी गेट के पास तेल टैंकर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ओवरटेक के दौरान हुई इस भिड़ंत में कार की एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी की अधिसूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल डिपो की ओर से आया एक तेल टैंकर लालकुआं से नगला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नगर से नगला की ओर जा रही एक कार के साथ ओवरटेक करने को लेकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक की मांग वाली याचिका दूसरी पीठ को भेजी

हादसे के बाद कार चालक ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक की मांग वाली याचिका दूसरी पीठ को भेजी

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।