कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक पदाधिकारी बलवंत सिंह दानू का लंबी बीमारी के बाद निधन, क्षेत्र में शोक की लहरजनसेवा में रहे समर्पित, बिंदुखत्ता के विकास में निभाई अहम भूमिकाबिंदुखत्ता।
कांग्रेस के तीन बार ब्लॉक पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सैनिक तथा सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोग उनकी याद में गहराई से दुखी हैं।बलवंत सिंह दानू ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक भी रहे और विभिन्न सामाजिक समितियों में अहम कार्यभार संभाला। उनका योगदान खासकर बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में सराहनीय माना जाता है।सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाले बलवंत सिंह दानू ने आमजन की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक पदाधिकारी बलवंत सिंह दानू का लंबी बीमारी के बाद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
