ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (उत्तराखंड) — पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका ने गोला नदी में हो रहे कटाव को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गोला नदी के तटीय इलाकों में हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए सरकार को प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे कि IIT, से विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह की तकनीकी सहायता से ठोस एवं दीर्घकालिक समाधान मिल सकेगा, जिससे ग्रामीणों की बहुमूल्य कृषि भूमि को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

पूर्व विधायक दुमका ने यह भी कहा ग्रामीणों कि शिकायत कि वर्तमान में नदी किनारे किए गए कार्यों में अनुभव की कमी रही है। उन्होंने कहा कि अभी जो कार्य हुआ है वह बरसात के एक चौथाई हिस्से को ही झेल पाया है, जबकि असली बारिश और खतरा अभी बाकी है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

पूर्व विधायक दुमका ने मांग की कि आने वाली बारिश से पहले ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ग्रामीणों की भूमि और जीवन को सुरक्षित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।