खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप: एक युवती ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी बात उत्तर प्रदेश निवासी युवक से हुई. इंस्टाग्राम और फोन पर बातचीत होते-होते दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया. आरोप है कि युवक कुछ दिन पहले उससे मिलने के लिए हल्द्वानी आया, जहां वो युवती को झांसा देकर एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई व फोटो बना ली. जिसके बाद युवक उसको ब्लैकमेल कर रहा था. मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  🚨😱🔥 प्रतिष्ठित Boarding School में हड़कंप! 14 वर्षीय छात्रा से Sexual Harassment करने वाला Swim Coach दोषी — कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, Principal पर भी गिरी गाज! 😱🔥

महिला ने लगाया ससुर पर आरोप: वहीं कोतवाली क्षेत्र की ही एक महिला ने अपने ससुर और उसके दोस्त के पर गंभीर आरोप लगाया हैं. महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वो पांच जुलाई को अपने घर बरेली रोड पर थी. इसी दौरान उसका ससुर व एक साथी घर में घुस गए. उसने ससुर को घर से बाहर जाने को कहा, लेकिन दोनों घर के अंदर बैठ गए. महिला का आरोप है कि ससुर की नीयत ठीक नहीं लग रही थी और वह घर से निकल कर भाग खड़ी हुई. इस दौरान ससुर और उसके दोस्त ने उसका पीछा किया और एक खेत में गिरा दिया. आरोप है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन वह किसी तरह से बचकर निकली और पुलिस के पास पहुंची. वहीं हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि ससुर और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.