ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी से पहाड़ों तक डग्गामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ओवरलोडिंग की समस्या भी गंभीर हो गई है। आए दिन ओवरलोड वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बावजूद वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हल्द्वानी से पहाड़ों तक जाने वाले मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

प्रशासन की ओर से कई बार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। यात्रियों का कहना है कि ओवरलोडिंग की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad