खबर शेयर करें -

एक युवती ने युवक पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि युवक उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था. वहीं युवती के मना करने पर उसने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जिले के थाना पंतनगर में एक युवती ने अपने दोस्त पर उसकी फर्जी आईडी बना कर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  🗳️ उत्तराखंड चुनाव 2026: तीसरी ताकत की एंट्री, सियासत में नई हलचल LJP (रामविलास) ने 35 सीटों पर ठोकी दावेदारी, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने एक दोस्त पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया की अगस्त 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हुई. इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की बातचीत भी हुई. अक्तूबर 2023 को आरोपी युवक द्वारा फोन कर उसे रुद्रपुर मिलने को बुलाया गया, जिसके बाद वह उसे जबरन एक होटल में ले गया और डरा धमका कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया

यह भी पढ़ें -  🛕 राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय ने माना—₹81 लाख लौटाए गए इस्तीफे में पहली बार स्वीकारोक्ति, SIT जांच की सिफारिश के बाद बढ़ा मामला

माह फरवरी 2024 को उसके द्वारा एक बार फिर उसे मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो इस बार उसने मना कर दिया. मना करने पर आरोपी युवक द्वारा उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही आरोपी द्वारा उसके नाम से फर्जी आईडी बना कर उसकी अपत्तिजनक वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को भेज दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.