ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दो युवकों ने युवती को घर छोड़ने की बात कहकर उसके साथ गैंगरेप किया. युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

उत्तर प्रदेश के बरेली में युवती से गैंगरेप की मामला सामने आया है. दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप किया. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

जानकारी के मुताबिक, मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. 20 सितंबर को युवती अपने घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते पर दो युवकों ने उसे गाड़ी में बिठाकर घर छोड़ने की बात कही. युवती एक युवक को पहचानती थी. इस वजह से वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गई. इसके बाद दोनों युवक उसे हाफिजगंज के रास्ते गोटिया जंगल लेकर गए. वहां गन्ने के खेत में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप किया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

धमकी देकर युवती के साथ किया गैंगरेप

युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान युवती ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने स्थानीय थाने पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी- एसपी

इस मामले में एसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि दो युवकों द्वारा लिफ्ट देने के बाहने युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ गैंगरेप की संगीन धाराओं में दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad