खबर शेयर करें -

लालकुआं: केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के परिवहन विभाग को एक बड़ी सौगात मिली है। इस सौगात से यहां की जनता को काफी फायदा होगा।

भारतीय रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग पर उत्तराखंड के लालकुआं से मुंबई एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। आने वाले सोमवार से एक नई ट्रेन उत्तराखंड के लालकुंआ से रुद्रपुर होते हुए गाजियाबाद से गुजरकर हजरत निजामुद्दीन से होकर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उत्तराखंड आने वाली इस नई रेलवे सेवा की शुरुवात सोमवार 21 अक्टूबर 2024 से होगी।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि 21 अक्टूबर 2024 से कुमाऊं मंडल में नई रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन की शुरुवात होने से कुमाऊं मंडल की जनता के लिए उत्तराखंड से डाइरेक्ट मुंबई आने-जाने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी कुमाऊँ मंडल तक पहुँचने में आसानी होगी। जिससे कि यहां पर्यटन बढ़ेगा और यहां की आर्थिकी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कुमाऊँ मंडल से मुंबई के लिए दो ट्रेनें संचालित की जा रही थी। इनमे से एक ट्रेन हर गुरुवार को काठगोदाम से लालकुंआ, किच्छा, बरेली से होते हुए मुंबई जाती है। दूसरी ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, होकर किच्छा,बरेली से होते हुए मुंबई के लिए जाती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, UKPSC ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें डिटेल

सांसद अजय भट्ट का कुमाऊं मंडल को तोहफा

आपको बता दें की नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट लम्बे समय से मुंबई से कुमाऊं मंडल में एक नई रेलवे शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कुमाऊं मंडल में मुंबई से एक और ट्रेन संचालित करवाने की मांग को लेकर कई बार केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर भेजे। उन्होंने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से कुमाऊं से मुंबई के लिए के लिए एक और ट्रेन बढ़ाने की मांग की। आखिरकार अब रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग को पूरा किया है। मुंबई से कुमाऊं मंडल में एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। जिसकी शुरुवात आगामी सोमवार से होगी।

You missed