खबर शेयर करें -

हरियाली शांति समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला आज मनाया जा रहा है। यह पर्व खासकर कुमाऊं में मनाया जाता है। आज घर-घर में हरेला पूजन किया जाएगा और उसके बाद पौधे रोपे जाएंगे। रविवार को सामाजिक संस्था धाद के सदस्यों ने गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए कनाट पैलेस तक रैली निकाली। उत्तरांचल उत्थान परिषद ने हरिद्वार बाइपास स्थित लक्ष्मण सिद्ध कालोनी स्थित मंदिर परिषद में पौधारोपण किया।

हल्द्वानी – गैस की अवैध कालाबाजारी पर प्रशासन का छापा, रिफिलिंग का सामान और गैस सिलेंडरों समेत कई मशीनें की गयी जब्त 

हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला आज मनाया जा रहा है। आज घर-घर में हरेला पूजन किया जाएगा और उसके बाद पौधे रोपे जाएंगे। यह पर्व खासकर कुमाऊं में मनाया जाता है। राज्‍यभर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। रविवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपकर धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया। कइयों ने एक दूसरे को पौधा उपहार में भेंट कर उसकी सुरक्षा की भी शपथ ली।

धाद ने ढोल दमाऊं व मांगलगीतों के साथ निकाली रैली

सामाजिक संस्था धाद के सदस्यों ने गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए कनाट पैलेस तक रैली निकाली। ढोल दमाऊं व मांगलगीतों के साथ उजड़ रहे गांव, बंजर होती खेती, व शहर में कट रहे पेड़ पर सवाल उठाए। शांति अमोली बिंजोला व सुनीता बहुगुणा ने ढोल की थाप व पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल, लोकगायिका रेखा धस्माना उनियाल ने हरेला गीतो की प्रस्तुति देते हुए पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गौलापार में आधी रात सड़क हादसा, आईटीआई छात्र की मौत

धाद के उपाध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा कि अगली पीढ़ी यह पर्व कैसे मनाएगी इस पर सभी को गंभीर विचार करना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने कहा कि राजय में पर्यावरण को लेकर मौजूदा तंत्र की अनदेखी है। इस ओर जागरूक करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -  डोईवाला में युवती से सैलून के नाई ने की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पर्यावरण कार्यकर्ता आशीष गर्ग ने कहा कि देहरादून में कट रहे पेड़ पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरेला एक जन आंदोलन बनेगा तभी देहरादून की हरियाली लौटेगी। इस मौके पर बीजू नेगी, विजय जुयाल, विनय आनंद बौड़ाई, उत्तम सिंह, शिव प्रकाश, लक्ष्मी मिश्रा, सुदीप जुगरान आदि रहे।

उत्तरांचल उत्थान परिषद ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

उत्तरांचल उत्थान परिषद ने हरिद्वार बाइपास स्थित लक्ष्मण सिद्ध कालोनी स्थित मंदिर परिषद में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृभूषण गैरोला ने परिसर में बिल्वपत्र की पौध रोपा। उन्होंने हरेला को व्यापक जन हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर लक्ष्मण सिद्ध कालोनी के अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, उपाध्यक्ष केसी डंडरियाल, सचिव लाल सिंह रावत आदि रहे।

इसके अलावा श्री महाकाल सेवा समिति ने हरेला पर सड़ते पेड़ों को ट्रीगार्ड से मुक्त कराने की मुहिम शुरू की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनपुर मंडल व अंबेडकर नगर मंडल, संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति ने सुंदरवाला, वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन एंड नालेज के कार्यकर्ताओं ने बंजारावाला के राजेश्वर कालोनी में हरेला मनाने हुए पौधारोपण भी किया। हिमालयन एकोज के सदस्यों ने गांधी पार्क से रैली निकाली।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में 141 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, दो दिन का दिया समय, महिलाओं ने पुलिस को दिखाया गुस्सा!

ग्राम पंचायत गलज्वाड़ी में मंत्री ने ग्रामीणों के साथ रोपे पौधे

ग्राम पंचायत गलज्वाड़ी में हरेला को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर ने ग्रामीणों के साथ पौधे रोपे। साथ ही अन्य को भी अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर गलज्वाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ग्राम प्रधान गंगोल पंडितवाड़ी सुनील छेत्री, रेखा, विमला आदि रहे।

लालकुआं – घर से नाराज होकर भागी किशोरी को ढूंढने में परिजनों और पुलिस के पसीने, नाबालिक बच्ची हुई सकुशल बरामद

You missed