खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट। रात को लघु शंका को घर से बाहर आई एक 19 साल की छात्रा पर गुलदार ने हमला कर दिया। मां ने साहस का परिचय देकर गुलदार के मुंह से अपनी बेटी को बचा लिया।

छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई हुई है। शुक्रवार आधी रात तुनार गांव में करीब 11 बजे 19 साल की छात्रा तनुजा धानिक पुत्री राजेंद्र सिंह धानिक घर से बाहर लघु शंका को आई।

इसी दौरान आंगन में पहले से ही घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर खेत नीचे फेंक दिया। तनुजा की मां संतोषी देवी ने गुलदार पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार किए। जिससे गुलदार मौके से भाग गया। हमले में तनुजा बुरी तरह से जख्मी हुई है। उसकी गर्दन में दोनों तरफ से गहरे घाव पहुंचे हैं। वन विभाग के रेंजर बृज मोहन टम्टा ने बताया वन विभाग की टीम घटनास्थल भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad