खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिगों की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंपा

अग्रसर भारत डेस्क | हल्द्वानी

​उत्तराखंड के हल्द्वानी अंतर्गत दो नहरिया रोड पर सरेआम हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने वाले अराजकतत्वों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

​गत 14 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक मार्ग पर बेल्ट लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुए चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, मामले में संलिप्त दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक काउंसलिंग के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

शराब के नशे में हुड़दंग, बिना नंबर की बाइक सहित दो वाहन सीज

​जांच के दौरान पाया गया कि हुड़दंग मचाने वाले युवकों में से एक अत्यधिक शराब के नशे में था। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और शांति भंग करने की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त दोनों दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया है:

  • बिना नंबर प्लेट की बाइक: जिसके चालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
  • रॉयल एनफील्ड बुलेट: (पंजीकरण संख्या: UK04AS-4102)
यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

“सड़कों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं” — एसएसपी

“सड़कों पर अराजकता, दबंगई या आम नागरिकों को भयभीत करने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर नैनीताल पुलिस कठोरतम कानूनी कदम उठाएगी।”

डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad