खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (आंचल) में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस असीम देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यालय सहित संघ से संबद्ध लालकुआं, पर्वतीय एवं ग्रामीण अंचलों की 705 दुग्ध समितियों में शान से राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस पावन अवसर पर देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

​दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मुख्यालय में विधिवत ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन प्रणाली को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आंचल ब्रांड के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बाजार में पहुंच और विपणन को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

​कर्मचारियों को संस्था की रीढ़ बताते हुए अध्यक्ष बोरा ने घोषणा की कि शीघ्र ही सभी कर्मचारियों को नई वर्दी वितरित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मियों की कार्यक्षमता और उनके हितों की सुरक्षा संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

705 समितियों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, आचार संहिता का हुआ पालन

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​लालकुआं समेत समूचे पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 705 दुग्ध समितियों में दुग्ध उत्पादकों और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। आगामी समिति चुनावों की निर्धारित तिथियों के मद्देनजर पूरे आयोजन के दौरान निर्वाचन आचार संहिता का पूर्ण अनुशासन के साथ पालन किया गया तथा किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि से परहेज रखा गया।

​कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को दुग्ध संग्रहण, उपार्जन व्यवस्था और उत्पादों के विपणन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उत्पादकों से जीवंत संवाद बनाए रखकर दुग्ध उपार्जन और बिक्री को बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

समारोह में ये रहे उपस्थित

​इस राष्ट्रीय पर्व पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, पशु आहार स्टोर कमल दुमका,सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad