खबर शेयर करें -

रामनगर: उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले तेलीपुरा का है. जहां घास लेने गई एक युवती पर गुलदार ने हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. गनीमत रही कि अन्य महिलाएं मौके पर मौजूद थीं, जिनके शोर मचाने पर गुलदार भाग गया. इससे युवती की जान बच पाई.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक असर

युवती पर गुलदार ने किया हमला: जानकारी के मुताबिक, रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले आम पोखरा रेंज के तेलीपुरा गांव में आसमा नाम की एक युवती अपने परिजनों के साथ खेतों के किनारे घास काटने गई थी. तभी अचानक से गुलदार ने युवती पर हमला कर दिया. युवती की चीख पुकार सुनकर उसकी मां समेत अन्य लोगों ने शोर मचाया. शोर मचाने पर गुलदार युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन गुलदार के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं.

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

युवती के चेहरे समेत अन्य अंगों पर गहरे घाव: परिजन और अन्य लोगों ने घायल युवती को आनन-फानन में रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर युवती का उपचार किया गया. युवती के चेहरे समेत अन्य जगहों पर गुलदार के नाखून से गहरे घाव हो गए. इस घटना के बाद तेलीपुरा क्षेत्र में गुलदार को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें -  🕉️ श्रावण कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज आज से 11 अगस्त तक चलेगी यात्रा, 6000 जवानों की कड़ी सुरक्षा में शिवभक्त होंगे रवाना

गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग: वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. वहीं, सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची. जहां वन कर्मियों ने गश्त करने की बात कही है. साथ ही ग्रामीणों से अंधेरा होने पर अकेले बाहर न निकलने की अपील की है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad