खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवको को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी इस दौरान मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर.

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

गनीमत रही की घटना में किसी की जान नहीं गई.पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है. फिलहाल सूचना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीतिक से जुड़े हुए हैं . पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.