ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी बस अड्डे में अराजक तत्वों ने रोडवेज चालकों से मारपीट की जिसमें हमलावरों ने एक चालक का पत्थर से सिर फोड़ दिया है। 

शनिवार को हल्द्वानी डिपो के चालक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह हल्द्वानी-फरीबाद रूट पर जाने वाली बस संख्या यूके 04 पीए-1081 बस लेकर हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचा था कि तभी बिना वजह के कुछ अराजक तत्वों के युवकों ने हमला कर दिया जिसके चलते सिर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

आरोप है कि हमलावरों ने परिचालक का बैग व टिकट मशीन भी छीनने का प्रयास किया इस दौरान हमलावरों ने बीच-बचाव को पहुंचे कानपुर रूट की बस में तैनात चालक अमरपाल सिंह से भी मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

इधर हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती शाम चालक के बस खड़ी करने के दौरान दोपहिया सवार युवकों से चालक की कहासुनी हो गई थी इस पर युवक हमलावर हो गए हमलावर युवकों ने चालक पर पथराव भी किया इससे उसके सिर व हाथ में चोट आई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल हमलावर युवकों की पहचान कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad