breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ बीती देर रात एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

​घटना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। वहीं, सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की मौजूदगी में बच्चे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर निष्पक्ष व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad