खबर शेयर करें -

भाजपा के दो गुटों के बीच उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है… इस विवाद के बाद अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति मंत्री बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति पर 30 लाख ठगने का आरोप लगा रहा है

भतरौंजखान में भाजपा के दो गुटों के बीच उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है… इस विवाद के बाद अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति मंत्री बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति पर 30 लाख ठगने का आरोप लगा रहा है। इस ऑडियो को विधायक प्रमोद नैनवाल और उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जाधारी) कैलाश पंत से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

ऑडियो के सार्वजनिक होने पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने इसमें अपनी आवाज होने से इन्कार किया है जबकि दर्जाधारी कैलाश पंत ने दावा किया है कि ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह विधायक प्रमोद नैनवाल की ही है।

ऑडियो के प्रमुख अंश में दोनों तरफ की आवाज साफ सुनाई दे रही है जिसमें एक ओर से मुझे धोखे में रखा, मुझसे 30 लाख रुपये ठगे। एफआईआर करता हूं। बुलाता हूं सब गवाही। एकाउंट में आए हैं पैसे। पता चलेगा कि कितने बीस का सैकड़ा होता है… कि बात कही जा रही है। इस पूरी बातचीत पर पैसे के लेन देन और भाई को जेल भेजे जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

पहला व्यक्ति: मैं उनके साथ में हूं
दूसरा व्यक्ति: बहुत जल्दी अपनी आंखों से देखूंगा और कानों से सुनूंगा। तुम्हारी दुर्दशा। जैसा तुमने आज मेरी बेइज्जती कर रखी है। मेरे घर में आकर कोई गाली दे। कोई बदतमीजी करे इनको क्या मतलब था उससे..
पहला व्यक्ति: इनसे कोई मतलब नहीं था भाई साहब
दूसरा व्यक्ति: तुम बताओ। आज तक इनसे तू शब्द कहा हमने
पहला व्यक्ति: ना..ना ऐसा तो नहीं हुआ
दूसरा व्यक्ति: मैं भी कहता हूं कि इन्होंने मुझसे कहा कि मंत्री बनाऊंगा। धोखे में रखा, मुझसे 30 लाख रुपये ठगे। एफआईआर करता हूं। बुलाता हूं सब गवाही। एकाउंट में आए हैं पैसे। पता चलेगा कि कितने बीस का सैकड़ा होता है। ठीक है हां, कह देना उनसे….

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

वहीं इस पूरे मामले में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल का कहना है कि वायरल ऑडियो से मेरा कोई संबंध नहीं है। यह मेरी आवाज नहीं है। एक गिरोह मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहा है। मैं इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगा। जबकि दर्जा मंत्री कैलाश पंत का कहना है कि वायरल ऑडियो में गुरुजी का मतलब व्यास गोदास महाराज से है जो कि गोरक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष हैं। जिस व्यक्ति से विधायक की बात हो रही है वह उनका शिष्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad