ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली डिपो के रोडवेज परिचालक समेत दो तस्करों को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। परिचालक रिच्छा गांव के एक व्यक्ति से इंजेक्शन लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बस सीज कर दोनों आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) लालकुआं बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जानिए

पुलिस ने पीछा कर बस को पकड़ा

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार को इंदिरानगर चेक पोस्ट गौला बाईपास रोड पर एक युवक को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया। आरोपित ने अपना नाम काबूल का बगीचा बनभलूपुरा निवासी दानिया उर्फ मंत्र बताया और कहा कि इंजेक्शन शहादत नगर बरेली निवासी व रोडवेज बस परिचालक रंजीत कुमार से लिए हैं। पुलिस ने पीछा कर बस को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

पहले भी आरोपित चार बार ला चुका है इंजेक्शन

थानाध्यक्ष भाकुनी के अनुसार, आरोपित रंजीत संविदा परिचालक है। बस अनुबंधित है। आरोपित पहले भी चार बार इंजेक्शन ला चुका है। परिचालक रिच्छा के आरिफ नाम के व्यक्ति से इंजेक्शन का पार्सल लेकर बनभूलपुरा के जुनैद को देता था और बदले में एक हजार रुपये लेता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad