breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। उत्तराखंड शासन से जारी आदेश में कई संभागीय और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

नए आदेश के अनुसार डॉ. गुरदेव सिंह, जो अभी तक हल्द्वानी में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पद पर तैनात थे, अब उन्हें हल्द्वानी में ही संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही श्री सुनील शर्मा को उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

तबादले का विवरण –

  • डॉ. गुरदेव सिंह – संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी।

  • श्री अरविंद कुमार पाण्डेय – संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पौड़ी गढ़वाल से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी।

  • श्री संदीप वर्मा – सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर से सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर।

  • सुश्री रिशु तिवारी – सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रामनगर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी।

  • श्री सुरेंद्र सिंह कपकोटी – सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कर्णप्रयाग से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

प्रशासनिक दृष्टि से अहम बदलाव

परिवहन विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। विशेषकर हल्द्वानी जैसे बड़े शहर में आरटीओ स्तर पर जिम्मेदारी का बदलाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

नए पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से बेहतर परिवहन व्यवस्था, प्रवर्तन में सख्ती और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।