ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

वाजिद अली उर्फ बबलू 11 साल की लड़की को भगाकर बरेली ले गया था. वहां जंगल में बालिका के साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद एक सुनसान घर में ले जाकर भी वाजिद ने लड़की से रेप किया था. तीन साल बाद दुष्कर्मी को सजा मिली है.

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/अपर सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की कोर्ट ने बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास और ₹40,000 का अर्थदंड लगाया है. साथ ही न्यायालय ने पीड़िता को क्षतिपूर्ति की संस्तुति करते हुए चार लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का भी निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

11 साल की लड़की से दुष्कर्म:

शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है. यहां हल्दीखुर्द मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी वाजिद अली उर्फ बबलू तीन साल पहले लालकुआं क्षेत्र में किराए पर रहता था. उसके पड़ोस में 11 साल की बालिका भी परिवार के साथ किराए पर रहती थी. 30 दिसंबर 2020 को आरोपी वाजिद अली बालिका को बहला-फुसलाकर बरेली ले गया. वहां फतेहगंज के जंगल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

जेल भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी : 

उसके बाद वह एक सुनसान घर में ले गया. वहां भी बालिका को डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा. लड़की किसी तरह एक महिला की मदद के सहारे फतेहगंज के पास एक पुलिस चौकी में पहुंची. बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद फतेहगंज पुलिस ने लालकुआं पुलिस को सूचना दी. बालिका को वाजिद अली के चंगुल से छुड़ाकर लालकुआं पुलिस ने एक जनवरी 2021 को वाजिद के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद गिरफ्तार जेल भेजने की कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

पीड़ित लड़की को मिलेंगे 4 लाख रुपए:

शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पीड़िता की ओर आठ गवाह प्रस्तुत किए गए. इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास और 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही पीड़िता को क्षतिपूर्ति की संस्तुति करते हुए चार लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का भी निर्देश जारी किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad