ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पीजी की व्यवस्था पसंद नहीं आने पर महिला किराएदार और पीजी संचालिका के बीच विवाद हो गया। उसने किराएदार को कमरे से निकाला तो वह किराया वापस मांगने लगी। पैसे वापस नहीं मिले तो किराएदार ने पीजी के गूगल पेज पर नाराजगी भरे कमेंट कर दिए। बात कोतवाली तक पहुंच गई और दोनों में तीखी बहस हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रामनगर की रहने वाली एक युवती दो माह पहले क्षेत्र में ही संचालित पीजी में रहने गई थी। उसने पीजी का एडवांस किराया दिया था, लेकिन जब पीजी की व्यवस्थाएं युवती को पसंद नहीं आई तो विवाद का कारण बन गई। एक हफ्ते में ही उसने कमरा खाली कर दिया और किराया वापस मांगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

हालांकि संचालिक इसके लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद युवती ने गूगल पेज पर कमेंट किया और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। संचालिका का कहना था कि कमेंट से उसकी गूगल रेटिंग गिर रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। वहीं युवती का कहना था कि वह एक हफ्ते का किराया काट कर बाकी पैसा वापस करे। बात नहीं बनी तो नौबत मुकदमेबाजी तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad