ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति का कहना है कि 16 जून को मुखबिर ने उनके वाट्सएप नंबर पर 14 जून को घटित घटना का वीडियो भेजा जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा था और मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे थे।

उत्तराखंड – समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के उपर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान

पुलिस ने कमलुवागांजा क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 60 अज्ञात लोगों पर बलवा, अनादर कर बल प्रयोग करने व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। घटना 14 जून की है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

युवक का सिर मुंडवाकर पोत दी थी कालिख

गाय से अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों व हिंदू संगठन के लोगों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। इसके बाद भय के चलते दुकानें बंद हो गई थी, जबकि कुछ दुकानें जबरन बंद कराई गई थीं।

14 जून को घटित हुई थी घटना

आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति का कहना है कि 16 जून को मुखबिर ने उनके वाट्सएप नंबर पर 14 जून को घटित घटना का वीडियो भेजा, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा था और मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे थे। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

वीडियो से पता चला कि घटना 14 जून को दोपहर डेढ़ बजे की है, जिसका सिर मुंडवाकर कालिख पोती है, वह मूलरूप से नई बस्ती स्वार, रामपुर हाल बरेली रोड निवासी हफीज है।

वहीं विपिन पांडे ने फोन कर बताया कि कमलुवांगाजा चौराहे पर मुस्लिम लड़के ने गाय के साथ अमर्यादित कृत्य किया गया है। लोगों की भीड़ ने युवक को घेर रखा है और क्षेत्र में काफी आक्रोश में है। युवक को भागते समय लोगों ने पकड़ा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

दुकानों में हुई तोड़फोड़ 

चौकी इंचार्ज के अनुसार वह मौके पर पहुंचीं तो करीब 50-60 लोगों की भीड़ थी। दुकानों में तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लालकुआं : होटल की आड़ में शराब की बिक्री करते पकड़ा युवक, लम्बें समय से कर रहा था कारोबार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad