ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित वैशाली एंपोरियम में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पास के पानी के टैंकर से बाल्टी भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश की, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और भीड़ को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एंपोरियम में रखे सामान को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने व्यापारियों व आम जनता से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बारे में आगे जैसी भी जानकारी मिलेगी, उसे अपडेट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।