खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नावेद मलिक ने अमन बनकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालाने लगा. इतना ही नही आरोपी नावेद मलिक पहले से ही शादीशुदा है.

उत्तराखंड के हल्द्वानी से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पहले हिंदू लड़की से रेप किया गया फिर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नावेद मलिक ने अमन बनकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी नावेद मलिक पहले से ही शादीशुदा है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अमन बनकर पहले उसने अपने प्रेम जाल में फंसाया. घर बुलाकर दूध में नशीली दवा पिलाई फिर रेप किया अब उस पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा है.

यह भी पढ़ें -  🏥 “लालकुआँ में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ: नरेश चन्द्रा बोले— मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”

लव जिहाद के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है की इस घटना में उसकी पत्नी भी शामिल है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और धर्मांतरण सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता: ​कारगिल विजय दिवस: बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर जगमगाए कैंडल, अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी

इस मामले पर एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए गए है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो लोग भी इसमें शामिल होंगे, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है.