ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के 9 अक्टूबर को प्रस्तावित व्यापार मंडल सम्मेलन से ठीक पहले हल्द्वानी के व्यापारी संगठन में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। महानगर व्यापार मंडल की निर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रदेश संगठन से अलग होने का ऐलान करते हुए आगामी सम्मेलन में शामिल नहीं होने की बात कही है।

महानगर की निर्वाचित टीम ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन के संचालन में पारदर्शिता का अभाव है और वित्तीय मामलों में भी स्पष्टता नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

टीम का आरोप है कि प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन को मनमाने तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसके चलते व्यापारियों के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है। पदाधिकारियों ने संगठन के आर्थिक लेन-देन और पैसों के हिसाब-किताब को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

महानगर टीम के इस फैसले से 9 अक्टूबर को प्रस्तावित व्यापार मंडल सम्मेलन से पहले विवाद और गहरा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में महानगर की निर्वाचित टीम द्वारा सम्मेलन से दूरी बनाने के ऐलान ने व्यापारी राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

फिलहाल नवीन वर्मा अथवा प्रदेश संगठन की ओर से इन आरोपों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदेश संगठन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे विवाद की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।