खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  मर्चेंट नेवी का जवान छुट्टी पर अपने घर आया था और इधर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव पति ने ही पंखे के कुंडे से लटका देखा। उसे फौरन अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सनलाइट एनक्लेव फेज दो तल्ली बमौरी मुखानी निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। मुखानी पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही दीपक छुट्टी पर घर आए थे। वह यहां पत्नी मीना कठायत (42 वर्ष) व दो बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात मीना ने अपने दुपट्टे को पंखे के कुंडे में फंसा कर फांसी लगा ली। दीपक ने पत्नी को फंदे से लटके देखा।

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मीना मानसिक तौर पर बीमार थी और उसका उपचार भी चल रहा था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad