खबर शेयर करें -

 ऐसा हादसा अपने बच्चे के साथ देख कर किसी भी मां का कलेजा फट जाता। शुक्रवार को जब यह घटना हुई तो श्रीजना की मां भी घर से कुछ सामान खरीदने निकली थीं।

हादसा हुआ तो वह यह सोच कर दौड़ीं कि पता नहीं किसके बच्चे हादसे का शिकार हो गए, लेकिन जब सामने अपनी ही बच्ची खून से लतपथ दिखी तो कलेजा फट पड़ा और वह वहीं गिर कर बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही श्रीजना के लिए परिवार लगातार प्रार्थना कर रहा है। श्रीजना के दादा मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को श्रीजना की मां राशन लेने कठघरिया गई थी। जब वह घर लौट रहीं थी तो हादसा उनके सामने हुआ।

यह भी पढ़ें -  दुखद: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मोटर साइकिल सवार की टक्कर से घायल बच्चियों के आस-पास भारी भीड़ लगी थी। वह भी मदद के लिए दौड़ीं। भीड़ के बीच घुसते हुए जब वह मौके पर पहुंची तो कुछ नहीं सूझा। बस खून से लतपथ बच्चियों को एक टक देखती रह गईं और अचानक गश खाकर गिर गईं। तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। पुलिस ने बच्चियों के साथ श्रीजना की मां को भी अस्पताल भेजा। सुनैना के पिता हरीश पेशे से दर्जी हैं। हैड़ाखान स्कूल के पास उनकी दुकान है। सुनैना तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।