ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी में एक चोर की किस्मत इतनी तेज निकली कि उसने एक ही रात में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बार रंगेहाथ पकड़ा गया और दोनों बार पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घटना को अंजाम देते समय शातिर का हाथ भी कट गया था। यह घटना मुखानी थानाक्षेत्र की है, जहां तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस को हाथ आया चोर छोड़ना पड़ गया।

मुखानी थानाक्षेत्र की रिवर वैली कालोनी के अध्यक्ष सेना से सेवानिवृत कैप्टन सोबन सिंह भड़ ने बताया कि मंगलवार की रात एक चोर कालोनी के गेट नंबर दो में घुस गया। वह अपने साथ कटर लाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह योगेश जोशी के निर्माणाधीन मकान में घुसा। साथ लाए कटर से वह कुछ काटने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी होटल में 32 वर्षीय शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; शक्तिवर्धक गोली लेने की चर्चा

कॉलोनी में रहने वाले सौरभ जोशी, अजय परगाई और योगेश जोशी ने कटर की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए। युवकों को देखते ही आरोपी भाग खड़ा हुआ, लेकिन युवकों ने पकड़ लिया। इसके पास से सीमेंट के कट्टे में सरिया और एक कटर मिला। चोर ने बताया कि वह निर्माणाधीन मकान के दरवाजे पर लगे ताले को कटर से काट रहा था और इस दौरान उसका हाथ कट गया। पूछने पर चोर ने अपना नाम पारस देवका पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह देवका निवासी सोम विहार गली नंबर 4 देवपुर देवका कमलुवागांजा बताया। रात करीब 2 बजे पुलिस उसे अपने साथ ले गई, लेकिन तहरीर नहीं मिली तो छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी होटल में 32 वर्षीय शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; शक्तिवर्धक गोली लेने की चर्चा

सुबह करीब पौने 5 बजे यही चोर ने रिवर वैली कालोनी के पास भगवती एनक्लेव में पूर्व सैनिक भुवन चंद्र सिंह के निर्माणधीन मकान में घुस गया और 10 हजार रुपये की कीमत की मोटर चोरी कर ली। हालांकि चोर फिर रंगेहाथ पकड़ लिया गया। फिर पुलिस आई और चोर को चोरी के माल के साथ थाने ले गई। पुलिस ने मोटर मालिक ने तहरीर मांगी। मोटर मालिक ने तहरीर देने के साथ अपनी मोटर वापस मांगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी होटल में 32 वर्षीय शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; शक्तिवर्धक गोली लेने की चर्चा

पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने पर उन्हें मोटर तुरंत नहीं मिल पाएगी। इस पर मोटर मालिक तहरीर देने से पीछे हट गया और अपनी मोटर लेकर चला गया। जिसके बाद पुलिस को मजबूरी में चोर को छोड़ना पड़ गया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को लोगों ने बुरी तरह पीट दिया था। उसके हाथ से खून निकल रहा था। लोगों ने उसे पकड़ा जरूर, लेकिन कोई तहरीर देने को राजी नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad