ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का क्रम भी बना हुआ है। वहीं, अभी अगले कुछ दिन उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के आसार नहीं हैं।

आमतौर पर केरल में मानसून पहुंचने के करीब 20 दिन में यह उत्तराखंड पहुंच जाता है, लेकिन इस बार अधिक समय लग रहा है।

हालांकि, दून में मानसून पहुंचने का सामान्य समय 20 जून के आसपास है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, चक्रवाती परिसंचरण के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

इस बार बीते 24 मई को ही मानसून केरल में पहुंच गया। जबकि, मानसून के केरल पहुंचने का सामान्य समय एक जून के आसपास माना जाता है। केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को करीब 20 दिन का समय माना जाता है। इस हिसाब से 14 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन, अभी इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मानसून अभी महाराष्ट्र व आसपास के राज्यों में ही सक्रिय हो पाया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार, अगले कुछ दिन में मानसून के बंगाल व बिहार पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को अधिक समय नहीं लगता। फिलहाल, मानसून पहुंचने का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता। हालांकि, मानसून पहुंचने से पहले होने वाले प्री मानसून शावर भी तेज होने की आशंका है।

पहाड़ों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी दर्ज की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिल रही है और उमस से लोग बेहाल हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

इसके साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad