खबर शेयर करें -

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा 10 फरवरी। जिला नैनीताल के हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 

हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा। हल्द्वानी के 09 केन्द्रों पर परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बदला मौसम: कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 8 अगस्त तक जारी रहेगा असर

नोडल अधिकारी परीक्षा फिंचा राम चौहान ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित की जायेगी। कुल 09 परीक्षा केंद्र में 4565 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  🌸 उत्तराखंड की महिलाएं बन रहीं फैसलों की धुरी: NFHS-6 रिपोर्ट में सशक्तीकरण की नई तस्वीर

हल्द्वानी में कर्फ्यू और धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से आवागमन को सुविधा रहेगी। यही प्रवेशपत्र उनका कर्फ्यू पास भी होगा जिसे दिखाने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि, समय और पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू के दौरान आवगमन पास के रूप में मान्य होगा।

यह भी पढ़ें -  🚨 एक साल तक धमकाकर नाबालिग से वसूले 14.5 लाख और आधा किलो सोना, 4 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा अभ्यार्थियों अपने साथ एक से ज्यादा सदस्य न लाये, किसी भी असुविधा/परेशानी हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट मो. 9520581108 और 9411181108 इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad